नासिक में पत्नी ने आधी उम्र के प्रेमी से कराई पति की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से शव बरामद

नासिक, 18 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय पत्नी ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए किडैनैपिंग की झूठी कहानी रची। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी संदीप मिटके के अनुसार, नासिक शहर के इंदिरा नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि अज्ञात लोगों ने वसंत सातपुते (40) की किडनैपिंग की है। पुलिस लगभग 12 दिन से वसंत सातपुते की तलाश कर रही थी। इसी दरम्यान पुलिस को सूचना मिली कि वसंत सातपुते की हत्या हो गई है और हत्यारे नासिक के ही शालीमार इलाके में मौजूद हैं। नासिक क्राइम ब्रांच की टीम ने हसीना (45) और शाहिल शेख (23) और उसके दो साथी मोईन और सरफराज को सूचना के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो, चौंकाने वाली बात सामने आई।

दरअसल मृतक वसंत सातपुते और हसीना शेख ने काफी समय पहले लव मैरिज की थी और लंबे समय से साथ में रह रहे थे। इसी दरम्यान हसीना का दिल तेईस साल के शाहिल शेख पर आ गया और अब उसे वसंत खटकने लगा था। ऐसे में हसीना ने एक खौफनाक साजिश रची और प्रेमी साहिल से अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए कहा। साहिल भी अपने से दोगुनी उम्र की हसीना के प्रेम जाल में ऐसे फंसा था कि मना नहीं कर सका। साहिल ने अपने दो और दोस्त मोईन और सरफराज को इसके लिए राजी किया और 5- 6 अगस्त की मध्य रात्रि में वसंत के घर में घुसकर हसीना की मौजूदगी में उसका गला चीरकर हत्या कर दी। इसके बाद वसंत के शव को एक बोरी में भरा और उसे नासिक ग्रामीण के कसारा घाट के जंगल में फेक दिया। इसके बाद सभी नासिक शहर लौट गए।

एसीपी संदीप मिटके के अनुसार, 16 अगस्त को क्राइम ब्रांच को हत्या की भनक लगी तो शालीमार इलाके से हसीना और उसके प्रेमी और बाद में उसके दोनों साथियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों के निशानदेही पर कसारा घाट में चार से पांच घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया और वसंत की लाश को सोमवार देर शाम बोरी अंदर से बरामद कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link