मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘नो एंट्री’ ने अपनी रिलीज के 21 साल पूरे कर लिए हैं। बुधवार को निर्देशक ने फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे की क्लिप शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म उनको मिली थी। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म को इस कदर बनाया गया है कि हर तरह के दर्शक ने फिल्म का लुत्फ उठाया था।
निर्देशक ने फिल्म को मिले ढेर सारे को लेकर दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “‘नो एंट्री’ को 21 साल पूरे हो गए, एक ऐसी फिल्म जिसने हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। आज मैं इस सफर, टीम, इन यादों और सबसे बढ़कर हमारे दर्शकों के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”
साल 2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन’ की आधिकारिक रीमेक थी, जिसे दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था। साथ ही, इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस में अच्छी कमाई की थी और यह साल 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसके गाने, जैसे फिल्म ‘इश्क दी गली विच नो एंट्री’ और कॉमेडी सीन आज भी बहुत पसंद किए जाते हैं।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म में उम्दा कलाकारों की टीम शामिल थी, जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर किया था। फिल्म में सलमान खान (प्रेम), अनिल कपूर (किशन), फरदीन खान (सन्नी/शेखर), बिपाशा बसु (बॉबी), लारा दत्ता (काजल), ईशा देओल (पूजा) और सेलिना जेटली (बॉबी) जैसे कलाकार शामिल थे।
यह फिल्म गलतफहमियों, दोस्ती और झूठ पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें किशन (अनिल कपूर) अपनी पत्नी काजल (लारा दत्ता) के प्रति वफादार होता है लेकिन काजल को हमेशा शक रहता है। वहीं, प्रेम (सलमान खान) अपनी पत्नी पूजा (ईशा देओल) से छिपकर अफेयर्स रखता है। प्रेम की हरकतों से परेशान होकर कहानी में कई मजेदार मोड़ आते हैं, जब भ्रम और झूठ का जाल बढ़ता जाता है।





