नेपाल त्रासदी पर नेताओं ने जताया दुख, कहा- केंद्र सरकार हर प्रकार से मदद कर रही है

बलिया, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में आई बाढ़ पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “जिस दिन यह दुखद घटना हुई, उसी दिन हमारे मिशन ने तुरंत 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इसका मकसद हालात पर नजर रखना और यह जानना था कि कहां क्या हो रहा है और कहां खासतौर पर मदद की जरूरत है। इसके साथ ही, वहां फंसे या मौजूद भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाना और उन्हें आ रही दिक्कतों को दूर करना भी इसका उद्देश्य था।”

नेपाल त्रासदी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “नेपाल त्रासदी पर हम सभी दुखी हैं, इससे पूरा विश्व दुखी है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जितने भी लोगों की जान चली गई है, ईश्वर से प्रार्थना है कि अपने चरणों में स्थान दें। केंद्र सरकार की ओर से हर प्रकार से मदद की जा रही है। उत्तर प्रदेश में हम लोग भी सतर्क हैं। सभी अधिकारीगण सड़कों पर हैं। हमारी पूरी तैयारी है।”

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जो बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है और प्रभावित लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

दिनेश शर्मा ने कहा, “यह न केवल नेपाल के लिए एक त्रासदी है, बल्कि पूरे हिमालयी क्षेत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। इस आपदा में 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। यह बेहद संवेदनशील और गंभीर स्थिति है।”

सपा नेता फखरुल हसन चांद ने कहा, “नेपाल की घटना पर सपा दुख व्यक्त करती है। हम लोगों की सोच से भी ज्यादा यह त्रासदी है। सपा मृतक परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती है। समाजवादी पार्टी की ओर से मांग है कि जो भारतीय वहां फंसे हुए हैं, उनको सुरक्षित वापस निकाला जाए और लापता लोगों का पता लगाया जाए।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link