शिव-पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे, कजरी तीज पर ओम बिड़ला सहित अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई नेताओं ने कजरी तीज की देशवासियों और माताओं-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाद्रपद कृष्ण तृतीया ‘कजरी तीज’ पर सभी देशवासियों, विशेषकर माताओं-बहनों को हार्दिक मंगलकामनाएं। यह त्योहार माताएं-बहनें सुहाग की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। यह परिवार की खुशी, सुख-समृद्धि के मूल भाव और लोक-संस्कृति का सुंदर प्रतीक है। मेरे संसदीय क्षेत्र के बूंदी जिले में कजरी तीज का विशेष महत्व है। तीज के अवसर पर बूंदी में लगने वाला पारंपरिक मेला यहां की लोक-संस्कृति, कला, उत्सवधर्मिता और राजस्थान की जीवंत विरासत का अद्भुत दर्शन कराता है। आज के दिन मेरी प्रार्थना है कि माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। सभी के लिए मंगल कामना।”

केंद्रीय मंत्री और यूपी भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना के पावन पर्व कजरी तीज की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां गौरी की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, “सौभाग्य और सुहाग की मंगलकामनाओं से जुड़े पावन पर्व कजरी तीज की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां गौरी और भगवान महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है।”

भाजपा नेता तरुण चुघ ने एक्स पर पोस्ट किया, “अखंड सौभाग्य एवं माँ गौरी की उपासना के पावन पर्व “कजरी तीज” की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।”

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने एक्स पर पोस्ट किया, “माताओं-बहनों के अखंड सौभाग्य व अटूट आस्था के प्रतीक माँ गौरी की उपासना के पावन पर्व कजरी तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां गौरी एवं भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली बनी रहे।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link