लोकसभा उपचुनावः असम भाजपा ने नौगांव से देबाशीष शर्मा को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में होने वाले लोकसभा उपचुनाव 2026 को लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने नौगांव लोकसभा क्षेत्र से देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

असम की नौगांव संसदीय सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के कारण खाली हो गई थी। बता दें कि 2024 को लोकसभा चुनाव में प्रद्युत बोरदोलोई 788,850 वोट हासिल किया था, जबकि भाजपा उम्मीदवार सुरेश बोरा को 576,619 वोट मिले थे। इस सीट से 2019 लोकसभा में प्रद्युत बोरदोलोई ही सांसद चुने गए थे और भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर थे।

गौरतलब है कि प्रद्युत बोरदोलोई 17 मार्च को सांसद पद से इस्तीफा देने के साथ कांग्रेस पार्टी को भी छोड़ दिया था। प्रद्युत बोरदोलोई वर्मतान में भाजपा में है। इस्तीफा देने के बाद 19 सितंबर को प्रद्युत बोरदोलोई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का उनका फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया था, बल्कि यह पार्टी के भीतर लंबे समय से चली आ रहे असंतोष का नतीजा था।

बोरदोलोई ने कहा था “कई घटनाओं और पार्टी नेतृत्व से बढ़ती दूरी ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी कहानी है। ऐसा नहीं है कि मैंने अचानक कोई जल्दबाजी में फैसला लिया हो। कई घटनाएं हुई और किसी तरह मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि पार्टी के दायरे में वह अपनापन या भाईचारा नहीं रहा। पार्टी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। मैं असल में कुछ मुद्दों पर चर्चा करना चाहता था, और फिर हालात तब और बिगड़ गए जब पीसीसी नेतृत्व ने भी नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। मैंने पाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच भरोसे की कमी है। ऐसे घुटन भरे माहौल में, मुझे लगा कि मैं कोई सार्थक भूमिका नहीं निभा सकता।”

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 7 सितंबर आधिकारी बयान जारी कर कहा था कि चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर होंगे, नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंग।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link