कर्मठ, शूरवीर और विद्वान व्यक्ति का समृद्धि कभी नहीं साथ छोड़ती‌: पीएम मोदी ने शेयर किया ‘सुभाषितम’

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘सुभाषितम’ साझा किया है। प्रधानमंत्री ने ‘सुभाषितम’ संदेश के माध्यम से कर्मठ व्यक्ति और समृद्धि के बारे में बताया है।

पीएम मोदी की ओर से महाभारत के शान्तिपर्व के श्लोक “अद्वैधमनसं युक्तं शूरं धीरं विपश्चितम्। न श्रीः सन्त्यजते नित्यमादित्यमिव रश्मयः॥ साझा किया है। इस श्लोक का हिंदी में अर्थ है कि जिस व्यक्ति का मन दुविधारहित हो और जो कर्मठ, शूरवीर, धैर्यवान तथा विद्वान हो, समृद्धि उसका साथ कभी नहीं छोड़ती, जैसे सूर्य का साथ उसकी किरणें कभी नहीं छोड़ती।

श्लोक के प्रत्येक शब्द का अर्थ इस तरह है। अद्वैधमनसं: जिसका मन दुविधा में न हो, जो पूरी तरह एकाग्र और दृढ़ निश्चयी हो। युक्तं: जो संयमी, अनुशासित और अपने काम में हमेशा लगा रहने वाला (जुड़ा हुआ) हो। शूरं: जो वीर और पराक्रमी हो। धीरं: जो धैर्यवान (हो, जो संकट के समय विचलित न हो। विपश्चितम्: जो विद्वान, बुद्धिमान और शास्त्र का ज्ञाता हो। न श्रीः सन्त्यजते नित्यम्: श्री यानी लक्ष्मी (समृद्धि) ऐसे व्यक्ति को कभी भी (नित्य) नहीं छोड़ती। आदित्यमिव रश्मयः: ठीक वैसे ही जैसे किरणें (रश्मयः) सूर्य (आदित्य) को कभी नहीं छोड़तीं।

पीएम मोदी ने 11 सितंबर को सुभाषितम ‘चातुर्वर्ण्यस्य धर्माश्च रक्षितव्या महीक्षिता। धर्मसंकररक्षा च राज्ञां धर्म: सनातन:” साझा किया था। इस श्लोक का हिंदी अर्थ है-जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह सेवा, समर्पण और कुशल नेतृत्व के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में न्याय, समरसता और लोककल्याण को बढ़ावा दे तथा सामाजिक व्यवस्था नैतिक मूल्यों और धर्म की रक्षा करे। वास्तव में यही आदर्श नेतृत्व की पहचान है।

10 जून को पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥” शेयर किया था, जिसका हिंदी में अर्थ है कि जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन द्वारा जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है तथा विनम्रता और संयम के साथ विकास को लक्ष्य बनाकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वास्तव में वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link