दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को किया सुहावना

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को बढ़ती गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। इस मौसमी बदलाव का असर केवल तापमान पर ही नहीं, बल्कि वायु गुणवत्ता सूचकांक पर भी साफ तौर पर देखने को मिला है, जिसके चलते पूरा एनसीआर अब ‘येलो जोन’ में पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 75 से 65 प्रतिशत के बीच रहा।

आने वाले दिनों की बात करें तो, 18 सितंबर को तापमान 33 से 25 डिग्री के बीच रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 सितंबर को पारा 34 से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 सितंबर से मौसम में और सुधार देखने को मिलेगा, जहां तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन आसमान साफ रहेगा। 21 और 22 सितंबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही और साफ मौसम का लुत्फ मिलेगा। सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ से ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह अलीपुर का एक्यूआई 101, आनंद विहार का 115, अशोक विहार का 103, आया नगर का 87, बवाना का 73, बुराड़ी क्रॉसिंग का 114, कैंटोनमेंट एरिया का 69, चांदनी चौक का 106 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया।

नोएडा की बात करें तो सेक्टर-125 का एक्यूआई 168, सेक्टर-62 का 103, सेक्टर-1 का 120 और सेक्टर-116 का एक्यूआई 161 रहा। वहीं, गाजियाबाद में गोविंदपुरम का एक्यूआई 60, इंदिरापुरम का 93, संजय नगर का 139, वसुंधरा का 126 और वेद विहार-लोनी का एक्यूआई 114 दर्ज किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link