60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनस)। साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन की टीम ने गुजरात के खेड़ा निवासी 24 वर्षीय आरोपी यश कैलाश बुलचंदानी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का एक मामला सुलझाया है। ऑपरेशन के दौरान, उसके पास से लगभग 96 ग्राम पिघला हुआ सोना, सोने के दो सिक्के, सोने की एक चेन, हीरे का एक सेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी ने एक महीने पहले वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में लगभग 60 लाख की ज्वेलरी और कैश की धोखाधड़ी के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। यह टीम इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने खुद को इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बताकर उसका भरोसा जीता और बाद में उसे इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे और ज्वेलरी देने के लिए राजी कर लिया। 9 अगस्त को आरोपी दिल्ली में शिकायतकर्ता से मिला और कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन, ज्वेलरी और एक बैग लेकर भाग गया, जिसमें 14 लाख कैश और एक क्रेडिट कार्ड था।

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, उपलब्ध रिकॉर्ड की पुष्टि और संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर लगातार कोशिशें कीं। मिली जानकारी का बारीकी से विश्लेषण और पुष्टि की गई, जिससे आरोपी की पहचान और उसका पता लगाने में मदद मिली।

मिली जानकारी के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात के मेहसाणा में छापा मारा और खेड़ा (गुजरात) के रहने वाले 24 साल के आरोपी यश कैलाश बुलचंदानी को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 96 ग्राम पिघला हुआ सोना, सोने के दो सिक्के, सोने की एक चेन, एक डायमंड सेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link