एशियन गेम्स: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली शूटिंग टीम को दी बधाई

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली शूटिंग टीम को दी बधाई

नागोया, 25 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत को शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले हैं। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश को गोल्ड दिलाया है, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है।

भारतीय शूटरों को उनकी सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कमलज और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा,

“कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह के लिए गोल्डन फिनिश। इस जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। सटीकता और पार्टनरशिप का शानदार प्रदर्शन। इस शानदार कामयाबी के लिए आप दोनों को दिल से बधाई।”

राष्ट्रपति ने रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर,

रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार को भी बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा,

“एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के लिए गर्व का पल। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन टीमवर्क ने भारत को शूटिंग रेंज पर एक और मेडल दिलाया है। आप सभी को लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वर्ण पदक विजेता कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा,

“भारत के लिए गोल्ड। कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।”

सिल्वर विजेताओं के लिए खेल मंत्री ने एक्स पर लिखा,

“ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और एशियाई खेलों में पदार्पण करने वाले नीरज कुमार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।

सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन

गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने मिलकर फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर,

नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने शुक्रवार को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link