हिरासत में ममता बनर्जी, मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर कर रही थीं विरोध-प्रदर्शन

हिरासत में ममता बनर्जी, मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर कर रही थीं विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है। वह मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं। टीएमसी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है 

ममता बनर्जी ने विरोध के तौर पर अपने मुंह पर बैंड-ऐड चिपका रखा था। सूत्रों के मुताबिक, यह उनकी आवाज दबाए जाने के खिलाफ सांकेतिक विरोध था।

इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके बस में मौजूद होने के विजुअल्स भी सामने आए हैं।

बस के अंदर ही उन्होंने महिषासुर मर्दिनी का पाठ किया। वे “जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी, जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी। अभया शक्ति बलप्रदायिनी तुमि जागो, जागो तुमि जागो” गाती नजर आईं।

यह प्रसिद्ध पंक्ति महिषासुर मर्दिनी के आगमन और

देवी दुर्गा के जागरण के लिए की जाने वाली प्रार्थना से हैं। यह मूल रूप से बंगाली भाषा में है।

इसका हिंदी में अर्थ है –

“जागो दुर्गा, जागो दस हाथों में अस्त्र धारण करने वाली। हे भयमुक्त करने वाली, शक्ति और बल प्रदान करने वाली, तुम जागो। जागो, तुम जागो।”

यह दुर्गा पूजा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण स्तोत्र है,

जिसे बंगाल में शक्ति और न्याय की प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

बता दें 

शनिवार सुबह ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रदर्शन से पहले पहुंचे थे।

दिल्ली पुलिस के जवान आईजीआई एयरपोर्ट पर

लैंडिंग के बाद उस विमान के अंदर गए और तीनों को हिरासत में ले लिया। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट के अंदर आती दिख रही है और उन्हें सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए

एक वीडियो में दिपके पुलिस से कहते हुए सुने गए, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

मतदाता सूची की त्रुटियों के विरोध में भाकियू टिकैत ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांगमतदाता सूची की त्रुटियों के विरोध में भाकियू टिकैत ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग

Read More »

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link