ईरान पर अमेरिका की समुद्री नाकाबंदी शुरू: ट्रंप की धमकी—‘पास आए जहाज तो कर देंगे तबाह’

वाशिंगटन, 13 अप्रैल। डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा करते हुए ईरान के जहाजों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जहाज नाकाबंदी के करीब आया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।

ट्रंप का आक्रामक बयान, ‘किल सिस्टम’ का जिक्र

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि अमेरिकी सेना जरूरत पड़ने पर उसी “किल सिस्टम” का इस्तेमाल करेगी, जिसका प्रयोग ड्रग तस्करों के खिलाफ किया जाता है।

उन्होंने कहा, “अगर कोई जहाज हमारी नाकाबंदी के पास आया, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा।”

ईरानी नौसेना पर बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के 158 जहाज तबाह कर दिए हैं, जबकि कुछ ‘फास्ट अटैक शिप’ को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया।

होर्मुज स्ट्रेट पर सख्ती बढ़ी

ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया था कि नाकाबंदी के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सख्त जांच होगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जो ईरान को किसी तरह का टोल देते हैं।

उन्होंने कहा कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी भुगतान करेंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा।

समुद्री नाकाबंदी लागू, वैश्विक असर की आशंका

अमेरिका की ओर से घोषित यह समुद्री नाकाबंदी सोमवार शाम से लागू हो गई है। इस फैसले को ईरान की आर्थिक ताकत को कमजोर करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

ड्रग्स तस्करी रोकने वाले सिस्टम का हवाला

ट्रंप ने दावा किया कि “किल सिस्टम” की वजह से समुद्री रास्तों से अमेरिका में आने वाले 98.2 फीसदी ड्रग्स पर रोक लगाई जा चुकी है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link