दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि एक निजी बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। बस में पर्दे लगे हुए थे और वह रानीबाग इलाके से उस बस में बैठी थी। घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई।

पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है, जो मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से ‘समय’ पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम को लगाया गया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

हालांकि, दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

jan news
Author: jan news

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link