बिहार: चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, महिला के प्राइवेट पार्ट पर हंसुआ से हमला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चोरी का विरोध करने पर एक महिला पर जघन्य हमले का मामला सामने आया है। गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी अंतर्गत एक गांव में गुरुवार तड़के घर में घुसे एक बदमाश ने विरोध करने पर महिला के प्राइवेट पार्ट पर हंसुआ (एक प्रकार का कृषि उपकरण) से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के करीब तीन बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था। आहट मिलने पर महिला की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी का विरोध किया। इससे नाराज होकर बदमाश ने हंसुआ से उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन कर महिला के शरीर में फंसा हंसुआ निकाला। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में डीएसपी (पूर्वी-1) अलय वत्स ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक महिला पर हमला किया गया, जिसमें उनके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link