देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है। भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में चले गए हैं। इसी के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो गई है। अब से चार महीने तक सृष्टि का संचालन भगवान शिव संभालेंगे। देवशयनी एकादशी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक श्लोक, “सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः। मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥” साझा किया। सीएम योगी ने आगे लिखा, “भगवान श्री हरि के ‘योगनिद्रा’ में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे। सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय बनाए।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी प्रदेशवासियों को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली का संचार हो।”

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्री विट्ठल और माता रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज श्रीक्षेत्र पंढरपुर में भगवान श्री विट्ठल और माता श्री रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक के बाद, महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और हर नागरिक के मंगलमय जीवन के लिए विट्ठुमौली के चरणों में प्रार्थना की गई।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link