ईरान-पाकिस्तान से 2,199 अफगानों की घर वापसी, शरणार्थियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

काबुल। ईरान और पाकिस्तान से बड़ी संख्या में अफगान परिवार सोमवार को अपने देश अफगान‍िस्‍तान लौटे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में करीब 431 अफगान परिवार, ज‍िनमें 2,199 अफगान नागरिकों की वापसी हुई। तालिबान के उप प्रवक्ता मुल्ला हमदुल्लाह फितरत ने सोमवार को प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बने उच्च आयोग की दैनिक रिपोर्ट साझा की। अफगानिस्तान स्थित पझवोक अफगान न्यूज के अनुसार, रिपोर्ट में बताया गया कि 337 अफगान परिवार, जिनमें 1,769 लोग शामिल हैं, तोरखम सीमा मार्ग से अफगानिस्तान लौटे। इसके अलावा, 39 परिवारों के 213 लोग स्पिन बोलदक सीमा मार्ग से अफगानिस्तान वापस आए। वहीं, 42 परिवारों के 167 लोग पुल-ए-अब्रिशम सीमा मार्ग से लौटे। इसके साथ ही 294 अन्य यात्री भी अफगानिस्तान पहुंचे। आयोग की रिपोर्ट में बताया गया कि 13 परिवारों के 50 लोग इस्लाम काला सीमा मार्ग से अफगानिस्तान वापस आए। पिछले महीने एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की थी कि वह अफगान शरणार्थियों को जबरन और गैरकानूनी तरीके से निकाले जाने को रोके और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के अनुसार उनकी सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रखे। मानवाधिकार संगठन ने कहा कि अफगान शरणार्थियों को मेजबान देशों में मनमानी गिरफ्तारियों और परिवारों से अलग होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अफगानिस्तान लौटने के बाद भी उन्हें मानवाधिकारों के उल्लंघन का खतरा बना रहता है। एमनेस्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ल‍िखा, “दुनिया भर में लाखों अफगान शरणार्थियों को बाहर निकाला जा रहा है और यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। मेजबान देशों में उन्हें मनमानी गिरफ्तारियों और परिवारों से अलग होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लौटने पर उन्हें दुनिया के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक के बीच मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ रहा है।” संगठन ने आगे कहा, “अफगान लोगों को गैरकानूनी तरीके से निकाला जाना बंद होना चाहिए और जिन लोगों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत है, उनकी सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के अनुसार की जानी चाहिए।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां पड़ोसी देशों से अफगान शरणार्थियों को वापस भेजे जाने की संख्या में बढ़ोतरी की जानकारी दे रही हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) कई बार कह चुके हैं कि अफगान शरणार्थियों की वापसी सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने लौटने वाले लोगों के लिए ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मदद की भी अपील की है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link