मैं अपनी तरफ से शिल्पा के शेल्टर होम में मदद करूंगी: लॉकअप-2 विनर श्रेया कालरा

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। वेब रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम की। शो खत्म होने के बाद श्रेया ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि विजेता के तौर पर जीतने वाली प्राइज मनी से वे कंटेंस्टेंट शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम की मदद करेंगी।

मीडिया ने श्रेया से जब पूछा कि वो प्राइज मनी का क्या करेंगी और अपने कौन से सपने पूरे करना चाहती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए श्रेया ने कहा, “देखिए मैं लग्जरी चीजों में यकीन नहीं करती हूं और न ही कार इतनी पसंद हैं। हां, तोहफे खरीदना और देना पसंद हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बात मैंने जो सोची है। वह यह है कि मैं शिल्पा जी के शेल्टर होम में अपनी तरफ से उनकी मदद कर करूंगी।”

शिल्पा की पहल को सपोर्ट करने के अलावा श्रेया ने कहा कि वह एक स्मार्ट फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “दूसरी बात मैं इस पैसे को एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की कोशिश करूंगी, ताकि मुझे रिटर्न में कुछ मिले क्योंकि मैं सिंधी हूं और मेरा बिजनेस माइंड बहुत स्ट्रांग है। तो ये दो चीजें हैं, जो मैंने इस 1 करोड़ रुपए के लिए सोची है।”

पूरे सीजन में श्रेया और शिल्पा के बीच लॉक अप हाउस के अंदर उतार-चढ़ाव के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रहा। शिल्पा ने जरूरतमंदों के लिए एक शेल्टर होम बनाने और मदद और प्यार की जरूरत वाले लोगों की भलाई के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने की इच्छा जाहिर की थी।

सोशल मीडिया कंटेस्टेंट श्रेया कालरा 5 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में लॉक अप सीजन 2 की विनर रहीं हैं। शो में उन्होंने शिवांगी जोशी को हराया, जो फर्स्ट रनर-अप बनीं थी, जबकि योगेश सेकंड रनर अप रहे। वहीं शिल्पा शिंदे ने अपना सफर फोर्थ रनर अप के तौर पर खत्म किया।

‘लॉक अप’ एक अनूठे ‘जेल’ थीम पर आधारित शो है, जहां विवादित और चर्चित हस्तियों को एक हाई सिक्योरिटी जेल जैसे माहौल में रखा जाता है। यहां प्रतियोगियों को अपने निजी जीवन के रहस्यों का खुलासा करने और मुश्किल टास्क का सामना करने होते हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप रांची, 9 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी छात्रों की मुख्य मांगों पर किसी नतीजे या समझौते तक पहुंचने में नाकाम रहा। 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद से ही छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के समर्थन में कई छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार पर “खोखले वादे” करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि सरकार उनके प्रतिनिधियों के साथ बार-बार बातचीत तो करती है, लेकिन छात्रों की मांगों को न तो मानती है और न ही उन पर कोई कार्रवाई करती है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं और शनिवार देर रात से उनकी तबीयत बिगड़ रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की एक टीम विरोध स्थल पर पहुंची और महतो को सलाइन चढ़ाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनका ब्लड शुगर लेवल काफी गिर गया था और एहतियात के तौर पर उन्हें सलाइन दिया गया। अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद, महतो ने कहा है कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे और न ही अपनी मांगों से समझौता करेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि उनकी भूख हड़ताल और छात्रों का व्यापक विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए मुद्दों का कोई ठोस समाधान नहीं निकल जाता। आईएएनएस से बात करते हुए महतो ने कहा, “रात करीब 2:30 बजे उन्होंने खून का सैंपल लिया और टेस्ट किया। ब्लड शुगर का लेवल बहुत कम था। उसके बाद, उन्होंने सलाइन देना शुरू किया और तब से हालत में थोड़ा सुधार हुआ है।” डॉक्टर ए.के. सिन्हा कहते हैं, “जो कोई भी लंबे समय तक भूखा रहता है, उसके पेट में ज़्यादा एसिड बनने लगता है। क्योंकि वह कुछ खा नहीं रहा है, इसलिए पेट सामान्य रूप से काम नहीं कर पाता। इसी वजह से उसे सीने में दर्द हो रहा है। हालाँकि, उसका दिल और फेफड़े सामान्य हैं।” इस बीच छात्र नेता चंदन ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पुलिस अधिकारी और प्रशासन रात में छात्रों को प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश कर रहे थे। छात्र अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और न्याय की मांग करेंगे। महतो की तबीयत ठीक नहीं है, कल रात उनका ब्लड शुगर लेवल गिर गया था। फिर भी, उन्होंने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।” भूख हड़ताल में शामिल छात्र नेता प्रेम नायक ने कहा, “भूख हड़ताल पर यह मेरा छठा दिन है। देवेंद्र बाबू की सेहत भी थोड़ी बिगड़ रही है। आंदोलन को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। साथ ही प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। मैं सरकार को बस यह साफ कर देना चाहता हूं कि बातचीत के लिए बुलाकर और हमारी मांगें न मानकर हमारा समय बर्बाद न किया जाए।” छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा, “मैं भी एक छात्र रहा हूं। अपनी छात्र जिंदगी बिताने के बाद जब झारखंड में भ्रष्ट सिस्टम की वजह से हमें नौकरी नहीं मिल पाई, तो हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए भूख हड़ताल करने का फैसला किया। सरकार बार-बार प्रतिनिधिमंडल को बुला तो रही है, लेकिन हमारी मांगों पर खुलकर विचार नहीं कर रही है। कल 10 अगस्त है, और विधानसभा तक विरोध मार्च भी निकाला जाएगा।” छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग उन परीक्षाओं को रद्द करना है, जिनमें गड़बड़ी का आरोप है। साथ ही, वे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और भविष्य की परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता की भी मांग कर रहे हैं। इससे पहले, शुक्रवार को बातचीत के पहले दौर में सरकार के पांच सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल और छात्रों के 10 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था। छात्रों ने सरकार के सामने अपनी सभी मांगें रखीं और चल रहे आंदोलन के दौरान उठाए गए मुद्दों पर स्पष्ट जवाब मांगा। हालांकि, शनिवार को झारखंड सरकार और विरोध कर रहे छात्रों के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। इस बातचीत से दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर नहीं हो सके और न ही विरोध कर रहे छात्र अपना आंदोलन वापस लेने के लिए तैयार हुए। –आईएएनएस ओपी/एएस

Read More »

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link