साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आप मन में किसी प्रकार के डर को लेकर परेशान रह सकते है। धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह कई तरह की यात्राएं हो सकती है जिनमे से कुछ आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। संतान को लेकर किसी प्रकार की अच्छी खबर आपको ख़ुशी प्रदान कर सकती है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम इत्यादि मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा तथा कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को कुछ मानसिक तनाव बने रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते आलस्य में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य से स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा किन्तु आँखों तथा सिर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह के शुरूआत में आपको सेहत से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। यात्राओं के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगों में किसी के साथ बहस बाज़ी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से खुशियाँ मिल सकती है। भाइयों की मदद से आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर मानसिक तनाव ग्रसित बने रह सकते हैं। लेकिन चिंतित न हो जो भी समस्या होंगी स्वतः समाप्त हो जाएगी। लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी तथा साथ ही साथ कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मिलित कर सकते हैं।

कन्या लग्नराशि (: इस सप्ताह जातकों को धनलाभ के लिए पूर्व में किए गए कार्यों का लाभदायक फल प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनेगी। रुका धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती है। व्यापार से सम्बंधित लोगों अच्छी सफलता तथा लाभ प्राप्त हो सकते है। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना तथा स्किन, नसों के रोग उभर सकते हैं, सचेत रहें। दान-दक्षिणा में खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। भाइयों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके किए कार्यों द्वारा आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी, व्यापारिक लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों का नौकरी में समय विशेष फलदायी रहने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी तथा सरकारी कार्य कर रहे जातकों को अधिकारियों से अच्छा फायदा मिल सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है ।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य से सेहत सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती है। किसी अज्ञात भय के कारण परेशानी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह हफ्ता धन दायक तथा नए कार्यों की शुरुआत वाला रहेगा। इस हफ्ते अचानक आय प्राप्ति के योग बनेगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह जातक के मन में तरह तरह के विचार आने से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते किए गए कार्यों में मन माफिक सफलता न मिलने से दुखी होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें पेट तथा नेत्र से सम्बन्धित विकार परेशान कर सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचने में असफल रहेंगे। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचे। अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सुखों में वृद्धि होगी। माता से सुख की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। इस हफ्ते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा। आपको भाइयों के द्वारा सहयोग तथा धन लाभ की प्राप्ति होगी। अग्नि से सम्बंधित कार्यों में सावधानी बरते। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी बनी रह सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह जातकों को शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संतान से लाभ के योग बन सकते हैं। वाणी में कटुता के चलते कार्य बिगड़ सकते हैंं, सावधानी रखें।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप रांची, 9 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी छात्रों की मुख्य मांगों पर किसी नतीजे या समझौते तक पहुंचने में नाकाम रहा। 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद से ही छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के समर्थन में कई छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार पर “खोखले वादे” करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि सरकार उनके प्रतिनिधियों के साथ बार-बार बातचीत तो करती है, लेकिन छात्रों की मांगों को न तो मानती है और न ही उन पर कोई कार्रवाई करती है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं और शनिवार देर रात से उनकी तबीयत बिगड़ रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की एक टीम विरोध स्थल पर पहुंची और महतो को सलाइन चढ़ाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनका ब्लड शुगर लेवल काफी गिर गया था और एहतियात के तौर पर उन्हें सलाइन दिया गया। अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद, महतो ने कहा है कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे और न ही अपनी मांगों से समझौता करेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि उनकी भूख हड़ताल और छात्रों का व्यापक विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए मुद्दों का कोई ठोस समाधान नहीं निकल जाता। आईएएनएस से बात करते हुए महतो ने कहा, “रात करीब 2:30 बजे उन्होंने खून का सैंपल लिया और टेस्ट किया। ब्लड शुगर का लेवल बहुत कम था। उसके बाद, उन्होंने सलाइन देना शुरू किया और तब से हालत में थोड़ा सुधार हुआ है।” डॉक्टर ए.के. सिन्हा कहते हैं, “जो कोई भी लंबे समय तक भूखा रहता है, उसके पेट में ज़्यादा एसिड बनने लगता है। क्योंकि वह कुछ खा नहीं रहा है, इसलिए पेट सामान्य रूप से काम नहीं कर पाता। इसी वजह से उसे सीने में दर्द हो रहा है। हालाँकि, उसका दिल और फेफड़े सामान्य हैं।” इस बीच छात्र नेता चंदन ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पुलिस अधिकारी और प्रशासन रात में छात्रों को प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश कर रहे थे। छात्र अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और न्याय की मांग करेंगे। महतो की तबीयत ठीक नहीं है, कल रात उनका ब्लड शुगर लेवल गिर गया था। फिर भी, उन्होंने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।” भूख हड़ताल में शामिल छात्र नेता प्रेम नायक ने कहा, “भूख हड़ताल पर यह मेरा छठा दिन है। देवेंद्र बाबू की सेहत भी थोड़ी बिगड़ रही है। आंदोलन को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। साथ ही प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। मैं सरकार को बस यह साफ कर देना चाहता हूं कि बातचीत के लिए बुलाकर और हमारी मांगें न मानकर हमारा समय बर्बाद न किया जाए।” छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा, “मैं भी एक छात्र रहा हूं। अपनी छात्र जिंदगी बिताने के बाद जब झारखंड में भ्रष्ट सिस्टम की वजह से हमें नौकरी नहीं मिल पाई, तो हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए भूख हड़ताल करने का फैसला किया। सरकार बार-बार प्रतिनिधिमंडल को बुला तो रही है, लेकिन हमारी मांगों पर खुलकर विचार नहीं कर रही है। कल 10 अगस्त है, और विधानसभा तक विरोध मार्च भी निकाला जाएगा।” छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग उन परीक्षाओं को रद्द करना है, जिनमें गड़बड़ी का आरोप है। साथ ही, वे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और भविष्य की परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता की भी मांग कर रहे हैं। इससे पहले, शुक्रवार को बातचीत के पहले दौर में सरकार के पांच सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल और छात्रों के 10 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था। छात्रों ने सरकार के सामने अपनी सभी मांगें रखीं और चल रहे आंदोलन के दौरान उठाए गए मुद्दों पर स्पष्ट जवाब मांगा। हालांकि, शनिवार को झारखंड सरकार और विरोध कर रहे छात्रों के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। इस बातचीत से दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर नहीं हो सके और न ही विरोध कर रहे छात्र अपना आंदोलन वापस लेने के लिए तैयार हुए। –आईएएनएस ओपी/एएस

Read More »

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link