स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारी-कर्मी राष्ट्रपति, वीरता और सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित

रांची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

गृह विभाग की ओर से जारी सूची में एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक, तथा तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इस वर्ष सम्मान पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जैप-1 में तैनात एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरता के लिए लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और आरक्षी रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू को पदक के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवा के लिए चुने गए अधिकारियों में आईपीएस डॉ. माईकेलराज एस, आईजी रेल, आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा, डीआईजी कोल्हान शामिल हैं। इस श्रेणी में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, एएसआई वशिष्ठ कुंवर, एएसआई संजीव कुमार झा और एएसआई विजय कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है।

इसके अलावा रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिंदराय मुंडरी और हवलदार विजय थापा को भी सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। महिला पुलिसकर्मियों में जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, महिला आरक्षी प्रभा देवी, महिला हवलदार रंजिता कुजूर और महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को सम्मानित किया जाएगा।

गढ़वा जिला के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा जिला के आरक्षी अजय कुमार दुबे और गुमला जिला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

नयनतारा ने की ‘टॉक्सिक’ की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- ‘वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैंनयनतारा ने की ‘टॉक्सिक’ की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- ‘वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं

Read More »

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link