दिल्ली पुलिस ने लापता दो नाबालिग लड़कियों को दो घंटे के अंदर खोज निकाला, माता-पिता से मिलवाया

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने लापता 14 वर्ष की दो लड़कियों को दो घंटे के अंदर खोज निकाला। लड़कियों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को 14 वर्ष की दो लापता लड़कियों के माता-पिता पुलिस स्टेशन पहुंचे और जानकारी दी कि उनकी बेटियां सुबह से लापता हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू की। अपनी बेटियों को सुरक्षित और अपने पास वापस पाकर माता-पिता बहुत खुश और राहत महसूस कर रहे थे।

2 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने लापता या अगवा हुए 43 बच्चों और 81 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाया था। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1 से 31 जुलाई तक 124 लोगों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाया था।

पुलिस ने बताया था कि लापता या अगवा लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसमें स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता या अगवा लोगों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई।

लापता या अगवा लोगों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और वेंडरों से भी पूछताछ की गई थी। तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई। इसके अलावा आसपास के पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई थी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link