देशभर में जोरों-शोरों से चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, तिरंगे के रंगों से सजे बाजार

कौशांबी, 14 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। बाजार तिरंगे के रंगों से सज गए हैं। यूपी के कौशांबी में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए दुकानदार शुभम केसरवानी ने कहा कि हमें काफी अच्छा लग रहा है कि ग्राहकों का हमको समर्थन मिल रहा है। भगवान की कृपा से सब कुछ अच्छा चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सारे सामान उपलब्ध हैं। देश का वातावरण काफी अच्छा है। यह हमारा बहुत बड़ा त्योहार है। मेरा यही कहना है कि हर घर में तिरंगा लगे और हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जाए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सामान खरीदने आए एक शख्स पारसनाथ पटेल ने कहा कि काफी उत्साह का माहौल है। बच्चों के लिए तिरंगा और बाकी सामान खरीदने के लिए आए हैं। मेरी अपील है कि सभी लोग इस त्योहार को खुशहाली से मनाएं। देश का वातावरण काफी अच्छा है। एक और शख्स ने कहा कि काफी अच्छा महसूस हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तिरंगा और बाकी सामान खरीदेंगे।

दुकानदार हेमलता केसरवानी ने कहा कि हमारी दुकान अच्छी चलती है, लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सब कुछ अच्छा चल रहा है।

भाजपा की ओर से देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। देशभर के लोग इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। प्रतापगढ़ के डीएम अभिषेक पांडेय ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बीते दिन कहा था, “हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरे जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें तिरंगा रैली एक मुख्य हिस्सा है। सभी शहरी स्थानीय निकायों और ग्रामीण इलाकों में तिरंगा रैलियां आयोजित की गई हैं। इसी पहल के तहत आज शहर में मुख्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। इसे प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link