भारत में जर्मनी के राजदूत ने दिखाई स्वतंत्र भारत की झलक, देशवासियों को दी ‘हार्दिक बधाई

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। हमारे राष्ट्रीय पर्व की धूम सात समंदर पार भी खूब है। इस बीच भारत और विदेशों में मौजूद विभिन्न दूतावास भी अपने-अपने अंदाज में देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। यूके के दूतावास ने बधाई दी तो इटली स्थित भारतीय दूतावास में झंडा फहराया गया। वहीं जर्मन राजदूत जैस्पर विएक ने स्वतंत्र भारत के पहले उत्सव की झलक दिखाई।

जैस्पर भारतीय रंग में रंगे दिखे। उन्होंने ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसके बैकग्राउंड में इंडिया गेट देखा जा सकता है। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभेच्छा। भारत की आजादी 20वीं सदी की सबसे महान घटना में से एक है। ये दुनिया के विभिन्न कोनों में बसे लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। मैं इस अभूतपूर्व दिवस पर भारत की जनता के लिए शांति, सद्भावना और समृद्धि की कामना करता हूं। हार्दिक बधाई (हिंदी में)!”

भारत में मौजूद यूके हाईकमीशन ने भी हिंदी में लिखा, “भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं।”

इटली स्थित भारतीय दूतावास में रंगारंग प्रस्तुति हुई। हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिखा तो वहां मौजूद भारतीय समुदाय की युवतियों ने मिलकर वंदे मातरम गीत से सबको भाव विभोर कर दिया। एक्स पोस्ट पर जश्न की झलक दिखाते हुए एंबेसी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सुबह से ही विभिन्न दूतावासों और मिशनों से भारत को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इनमें भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो भी शामिल हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट के बधाई दी।, “भारत की आजादी की इस नई वर्षगांठ पर, अर्जेंटीना, आजादी के बाद से मिली शानदार कामयाबियों के जश्न में भारत के लोगों और सरकार के साथ शामिल होता है, और अर्जेंटीना-भारत की दोस्ती को मजबूत करने के लिए दिन-ब-दिन काम करते रहने का वादा करता है।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link