इस वर्ष ‘सूर्य पथ तिरंगा’ के जरिए हमारा तिरंगा दुनियाभर की एक अनोखी यात्रा पर निकला : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “अगस्त के महीने में हमें हर तरफ देशभक्ति के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। इस समय हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना और प्रबल हो जाती है। नेशनल हैंडलूम डे और भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ से लेकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, इसे खास बनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस और नेशनल स्पेस डे का अवसर हर देशवासी को गर्व से भर देता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इस भावना को और मजबूत करता है।”

पीएम मोदी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने से यह वर्ष और भी विशेष बन गया है। इस बार 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई है। तिरंगे का ये उत्सव केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा। इस वर्ष सूर्य पथ तिरंगा के जरिए हमारा तिरंगा दुनियाभर की एक अनोखी यात्रा पर निकला। फिजी के सूवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक इंडियन मिशंस और पोस्ट पर तिरंगा फहराया गया। यह दृश्य कितने अद्भुत रहे होंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे दुनियाभर में सूरज आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे भारतीय तिरंगा भी लहराया गया। ऐसे प्रयास समाज के एक-सूत्र में पिरोते हैं। इससे देश के साथ भी हमारा जुड़ाव और गहरा होता है। इन प्रयासों में शामिल सभी लोगों को मेरी बहुत-बहुत बधाई।

पीएम ने आगे कहा कि हमारे शहरों और कस्बों की सड़कों पर रोज सुबह से शाम तक लाखों महिलाएं अपने-अपने काम में जुटी रहती हैं। कोई सब्जी बेचती है, कोई फल, कोई चाय का ठेला लगाती है, कोई फूल, दीये और पूजा की सामग्री बेचती है। कई बार बस थोड़ी सी पूंजी की कमी इनके कारोबार को आगे बढ़ने से रोक देती है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link