एचएलएल भर्ती 2026: वाइस प्रेसिडेंट समेत 16 पदों पर नौकरी के लिए 23 सितंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने निश्चित अवधि के अनुबंध (एफटीसी) के आधार पर वाइस प्रेसिडेंट सहित विभिन्न 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एचएलएल की ओर से जारी 16 रिक्तियों में वाइस प्रेसिडेंट – प्रोडक्ट मार्केटिंग, वाइस प्रेसिडेंट – फार्मा रिटेल, वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – फाइनेंस, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – सिविल, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – सेक्रेटेरियल, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट/एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – एचआर, डिप्टी जनरल मैनेजर – आईटी, डिप्टी जनरल मैनेजर/डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (फार्मा रिटेल), मैनेजर – लीगल, सीनियर मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर – लर्निंग एंड डेवलपमेंट, एसोसिएट जनरल मैनेजर – कंज्यूमर गुड्स, एसोसिएट जनरल मैनेजर – एलाइड हेल्थकेयर सर्विसेज, असिस्टेंट जनरल मैनेजर – लाइफपाथ, असिस्टेंट जनरल मैनेजर – मेंटल हेल्थ और सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर – मेंटल हेल्थ का 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीए – मार्केटिंग/मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; बीफार्मा/बीटेक/साइंस में डिग्री के साथ मार्केटिंग/ऑपरेशन्स मैनेजमेंट में एमबीए; सीए/सीएमए; सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक; एसीएस; एमबीए – मानव संसाधन/पीजीडीएम (मानव संसाधन); कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक; बीफार्मा/बीटेक में ग्रेजुएशन और साथ ही मार्केटिंग/ऑपरेशन्स मैनेजमेंट में एमबीए; लॉ (एलएलबी) में फुल-टाइम बैचलर डिग्री; एमबीए – मार्केटिंग/मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; साइंस में ग्रेजुएशन और एमबीए (मार्केटिंग); या साइंस में ग्रेजुएशन और मार्केटिंग/ऑपरेशन्स मैनेजमेंट में एमबीए होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 6 से 20 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 40 से 52 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित क्षेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,000 से 2,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link