एपेक ‘चीनी वर्ष’ में कई प्रारंभिक उपल्बधियां प्राप्त हुईं : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 1 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 31 जुलाई को नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि एपेक ‘चीनी वर्ष’ शुरू होने से तीन उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठकें, पांच मंत्रियों की बैठकें, 180 से अधिक विभिन्न तंत्रों तथा क्षेत्रों की बैठकें आयोजित की गई हैं और कई प्रारंभिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

परिचय देते हुए माओ निंग ने कहा कि 16 से 29 जुलाई तक वर्ष 2026 एपेक डिजिटल सप्ताह श्रृंखलात्मक कार्यक्रम सछ्वांग प्रांत के छंगतु शहर में आयोजित हुए। विभिन्न पक्षों ने डिजिटल व स्मार्ट तकनीक से आर्थिक वृद्धि बढ़ाने और एआई विकास व इस्तेमाल पर कई महत्वपूर्ण समानताएं बनाईं। इसके अलावा एपेक वन मंत्रियों की बैठक हाल ही में शनचेन में आयोजित हुई। विभिन्न पक्षों ने वैश्विक वन लक्ष्य बढ़ाने पर व्यापक समानता बनाकर संयुक्त ब्यान जारी किया।

माओ निंग ने बताया कि वर्ष 2026 एपेक अध्यक्ष देश के नाते चीन एपेक सहयोग की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर खुलेपन, सृजन और सहयोग तीन प्राथमिक क्षेत्रों में फोकस रखकर विभिन्न गतिविधियों को बखूबी अंजाम देगा और निरंतर समानताएं व शक्तियां एकत्र कर इस नवंबर में होने वाले एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन को एपेक सहयोग का महत्वपूर्ण क्षण बनाएगा ताकि एपेक समुदाय निर्माण के लिए अधिक योगदान दिया जाए।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link