एम्स-राजकोट भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर वैकेंसी, 4 जून तक करें आवेदन

गांधीनगर, 6 मई । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राजकोट, ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 13 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

 

 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स-राजकोट) ने जिन विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कार्डियोलॉजी से 2, एफएमटी से 1, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से 2, नवजात शिशु विज्ञान से 1, न्यूरोसर्जरी से 2, न्यूक्लियर मेडिसिन से 2, नेत्र विज्ञान से 1, और मनोचिकित्सा से 2 पद शामिल हैं।

 

इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस के बाद एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच या अन्य में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

 

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,42,506 रुपए प्रति माह होगी।

 

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

 

 

jan news
Author: jan news

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link