ग्रीस स्थित भारतीय दूतावास पहुंची इजरायली राजदूत, बोलीं- हमारे सबसे अच्छे मित्रों में से एक भारत

एथेंस, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रीस में भारत के राजदूत रवि शंकर ने इजरायल की नवनियुक्त राजदूत पनिनत यानाय से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों पर चर्चा की।

इजरायल की नई राजदूत ने गुरुवार को शिष्टाचार भेंट के तहत भारतीय दूतावास का दौरा किया, जहां राजदूत रवि शंकर ने उनका स्वागत किया। ग्रीस स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी साझा की। वहीं यानाय ने भी इस मुलाकात की झलकी साझा करते हुए लिखा “यरूशलम से नई दिल्ली तक सच्ची दोस्ती! जो सीमाओं से परे है।”

यानाय ने मुलाकात से पहले, दौरान और फिर बाद के पलों को 36 सेकंड की रील में संजोया। भारतीय दूतावास जाने से पहले उन्होंने कहा, “आज हम इजरायल के बेहतरीन दोस्तों में से एक भारत के दूतावास जा रहे हैं।”

इसके बाद उन्हें भारतीय दूतावास का दौरा करते देखा जा सकता है। उनके साथ राजदूत भी दिख रहे हैं।

भारत, इजरायल और ग्रीस के बीच पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक संपर्क बढ़ा है। तीनों देश भूमध्यसागरीय क्षेत्र और व्यापक पश्चिम एशिया में व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी तथा समुद्री सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझा हित रखते हैं। बदलते क्षेत्रीय समीकरणों के बीच इन देशों के बीच संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इजरायली एंबेसी ने राजदूत यानाय को कोट करते हुए लिखा कि इजरायल और भारत के बीच सिर्फ साझा हित ही नहीं हैं- बल्कि पिछले कुछ सालों में, हमारे दोनों देशों ने भरोसे, साझा मूल्यों और कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग पर आधारित एक मजबूत, गहरी और रणनीतिक दोस्ती बनाई है।

इसमें आगे लिखा है कि नवनियुक्त राजदूत ने भारत के राजदूत संग विचारों का आदान-प्रदान किया। उनके लिए राजदूत रवि शंकर के अनुभव से सीखना और हमारे सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करना बहुत दिलचस्प रहा।

इस पोस्ट में डिप्लोमेसी और दोनों देशों के आपसी संबंधों का जिक्र है। उन्होंने आगे लिखा की डिप्लोमेसी की शुरुआत देशों के बीच होती है, लेकिन दोनों देशों के बीच भी सच्चे संबंध बनते हैं। “मैं इजरायल और भारत के बीच की इस खास दोस्ती की भावना के साथ, एथेंस में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link