टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला: मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला: मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

मुंबई, 19 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

पुलिस ने सोमवार सुबह जानकारी मुंबईदी 

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जुहू स्टेशन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, पुलिस ने जानकारी दी कि जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।

उधर,

राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार इस घटना की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग निंदनीय है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंबई के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात अभिनेता के घर पहुंचे। उन्होंने टाइगर श्रॉफ का हाल-चाल जाना और उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरों में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टी बंधी दिखी।

उनके दाहिने हाथ पर भी पट्टी लगी थी। इस दौरान वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात कर रहे थे। मुलाकात के समय टाइगर की मां आयेशा श्रॉफ भी वहां मौजूद थीं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई थी,

जब रविवार शाम करीब करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी, जिसमें अभिनेता की जान बाल-बाल बची। हालांकि, इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें अभिनेता का ड्राइवर भी शामिल है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link