‘डेविड रेड्डी’ में राम्या कृष्णन का खूंखार अवतार, कमला रेड्डी के किरदार में आएंगी नजर

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से स्क्रीन पर छाने की तैयारी में हैं। मांचू मनोज की अपकमिंग पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘डेविड रेड्डी’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है और इस लुक में वह काफी इंटेंस और खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं। मेकर्स ने राम्या का यह लुक उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया है।

फिल्म में राम्या कमला रेड्डी नाम का किरदार निभा रही हैं। उनके फर्स्ट लुक ने फिल्म की कहानी और उनके रोल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म के लीड एक्टर मांचू मनोज ने इंस्टाग्राम पर राम्या कृष्णन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ”ये लुक और पूरा फ्रेम उन्हीं का है, शानदार… राम्या कृष्णन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी मौजूदगी, आपकी एनर्जी और किसी सीन पर आपकी पकड़… आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

मांचू मनोज ने अपने पोस्ट में आगे कमला रेड्डी के किरदार को इंट्रोड्यूस करते हुए लिखा, ”आज राम्या के जन्मदिन के मौके पर हमारी खूंखार कमला रेड्डी को दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। बस तब तक इंतजार कीजिए, जब तक आप उन्हें एक्शन में नहीं देखते।”

‘डेविड रेड्डी’ में राम्या कृष्णन के अलावा यूक्रेनी मॉडल और एक्ट्रेस मारिया रियाभोशपका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स पहले ही उनका किरदार क्लारा व्हिटमोर रिवील कर चुके हैं। मांचू मनोज ने मारिया का फिल्म में स्वागत किया था। उन्होंने लिखा था, ”फिल्म ‘डेविड रेड्डी’ की इंटेंस दुनिया में क्लारा व्हिटमोर के रूप में फिल्म की लीडिंग लेडी की एंट्री हो गई है। क्लारा का प्यार ही उसका युद्ध है। इस किरदार को मारिया के जरिए स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं।”

फिल्म को एक बड़े पैन-इंडिया हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा के तौर पर बनाया जा रहा है। ‘डेविड रेड्डी’ की कहानी 1897 से 1922 के बीच की पृष्ठभूमि पर सेट है। मांचू मनोज ने इसे एक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा बताया था। फिल्म का निर्देशन हनुमा रेड्डी कर रहे हैं, जबकि वेलवेट सोल मोशन पिक्चर्स सहयोग हासिल है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link