दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में उत्साह के साथ मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। देशभर में शुक्रवार को बड़े धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। देशभर के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी समारोह की भव्य तैयारियां की गई हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ने अभिषेक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बता कि हमारे प्रचीन हनुमान मंदिर में भव्य तरीके से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रात 12 के करीब कृष्ण जी की आरती की जाएगी। इसके बाद मखाने के खीर का वितरण किया जाएगा। भगवान के दर्शन करने आने वाले भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तौर से काफी शुभ माना जाता है।

वहीं, पंजाब के अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर के एक पुजारी ने कहा, “जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह, यहां जन्माष्टमी का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। भक्त दूर-दूर से भगवान का आशीर्वाद लेने आते हैं। लेकिन यहां के संगठन की एक पुरानी परंपरा है, जिसके तहत वे हर त्योहार को बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाते हैं।”

पुजारी ने आगे कहा कि आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और इसमें आधी रात को भगवान कृष्ण यानी लड्डू गोपाल का पंचामृत स्नान होगा। यह आयोजन होगा और सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलेगा। वहीं, आईएएनएस से बातचीत में दुर्गियाना मंदिर के एक और पुजारी ने कहा, “बहुत ही उत्साह का दिन है। आज के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था। भगवान का जन्म रात के 12 बजे आज के दिन द्वापर युग में हुआ था, तब से लेकर हर वर्ष जन्माष्टमी मनाई जाती है।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link