दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर बोली भाजपा- ‘अराजक तत्वों का फ्लॉप शो’, कांग्रेस पर भी निशाना

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर बोली भाजपा- ‘अराजक तत्वों का फ्लॉप शो’, कांग्रेस पर भी निशाना

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली को बंधक बनाने, आगजनी करने और मारपीट करने की कोशिश थी, लेकिन आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।

संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

भारत की कहानी जंतर-मंतर की कहानी नहीं है। जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत शांत है। भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया 

कुछ दिनों से दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व अराजकता कर रहे हैं। शनिवार के प्रदर्शन को लेकर पात्रा ने कहा, “आज अराजक तत्वों का ‘फ्लॉप शो’ रहा है। यह कोशिश थी कि भारत और उसकी राजधानी को बंधक बनाया जाए। कोशिश थी कि यहां आगजनी, मारपीट और सड़कों पर लड़ाई हो, लेकिन आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।”

पात्रा ने कहा 

जिस तरह लोकतंत्र ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, अराजकतावादी विफल हो गए हैं। उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले कांग्रेस ने एक बंद बुलाया था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। 12 अक्टूबर को भी एक प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ा जाए, यह उसका प्रयास किया जा रहा है।”

विपक्ष के अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों पर भी संबित पात्रा ने कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, “अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है। आम आदमी पार्टी के लोग बोल रहे हैं कि ‘संविधान बचाने का ठेका क्या सिर्फ कांग्रेस ने ले रखा है’। इसलिए वे अलग तारीख चुन रहे हैं। इस कांग्रेस बोल रही है कि ‘जेब में संविधान की तथाकथित प्रति हम लेकर घूमेंगे और संविधान बचाने का दावा आम आदमी पार्टी करेगी, ये नहीं चलेगा। हमारा एक अलग दिन होगा’।”

बता दें।

सीजेपी ने दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद दिल्ली में जब सीजेपी समर्थक प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए, पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके,

प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पहुंचते ही विमान से हिरासत में ले लिया गया। सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देने वाले अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

मतदाता सूची की त्रुटियों के विरोध में भाकियू टिकैत ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांगमतदाता सूची की त्रुटियों के विरोध में भाकियू टिकैत ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग

Read More »

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link