पश्चिम बंगाल: 28 करोड़ रुपए कैश और 15 किलो सोना बरामदगी के बाद खदान कारोबारी तुलु मंडल का घर सील

कोलकाता, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को बीरभूम के पत्थर खदान मालिक तुलु मंडल का घर सील कर दिया। उन पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

यह घटनाक्रम बीरभूम जिला पुलिस द्वारा तुलु मंडल के करीबी रिश्तेदार मिनार मंडल के घर से 28 करोड़ रुपए का कैश और लगभग 22 करोड़ रुपए की कीमत का 15 किलोग्राम सोना जब्त किए जाने के ठीक 24 घंटे बाद सामने आया। कैश और सोना जब्त होने के बाद से मिनार मंडल फरार हो गया था।

पूछताछ के दौरान मिनार मंडल ने स्वीकर किया कि सोना और कैश असल में तुलु मंडल का था और वह सिर्फ उन्हें अपने घर में जमा करके रखने का काम कर रहा था। उसने यह भी माना कि उसके घर से बरामद सोने के बिस्किट दुबई से गैरकानूनी तरीके से लाए गए थे।

गुरुवार को बीरभूम जिला पुलिस की एक बड़ी टीम बीरभूम जिले के सूरी में तुलु मंडल के घर पहुंची और रात भर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। उस समय घर पर देखभाल करने वाले और कुछ घरेलू सहायकों के अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने देखभाल करने वाले और घरेलू सहायकों को घर से निकाला और घर का मुख्य दरवाजा सील कर दिया। हालांकि तुलु मंडल के घर पर रातभर चली छापेमारी और तलाशी के बाद बरामद सामान के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान तुलु मंडल को टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष रहे अनुब्रत मंडल का बेहद करीबी माना जाता था। मवेशियों की तस्करी के मामले में तुलु मंडल का नाम भी सामने आया था। इसी मामले में अगस्त 2022 में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था और उन्हें महीनों जेल में रहना पड़ा था।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link