बिहार सरकार में मंत्री बने निशांत कुमार, कहा- ‘जिम्मेदारी बढ़ी, पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा’

पटना, 7 मई । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता निशांत कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। राजनीति में प्रवेश के महज कुछ हफ्तों बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि अब उनके ऊपर काफी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

 

 

मंत्री चुने जाने पर निशांत कुमार ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं सच्ची नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा।

 

उन्होंने कहा कि अब मुझ पर काफी जिम्मेदारी बढ़ गई है। बिहार की जनता का प्रेम हमेशा मेरे साथ है। मैं उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा।

 

दूसरी ओर, निशांत कुमार ने बताया कि उनकी 3 मई को शुरू हुई ‘सद्भाव यात्रा’ जारी रहेगी, जनता से यात्रा के दौरान बहुत सम्मान और प्रेम मिल रहा है।

 

वहीं, संजय पासवान ने कहा कि दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिलने पर मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे यह भूमिका सौंपी। मैं अपने नेता चिराग पासवान का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा। मैं विभाग और संगठन के लिए पूरी लगन से काम करूंगा और मुझ पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

 

जदयू नेता निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक नई कैबिनेट का गठन किया गया है। मैं सभी को बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह एक संतुलित कैबिनेट है, जिसमें समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें अनुभवी नेता और युवा, दोनों शामिल हैं और जिससे बिहार को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वहीं, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में भी बिहार विकास की ओर बढ़ता रहेगा।

 

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। आज पूरे देश में बिहार के शासन-प्रशासन की चर्चा हो रही है।

 

jan news
Author: jan news

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link