भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यूपी के सीएम योगी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। देशभर में बड़े धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “सृजन, कौशल एवं श्रम-साधना के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ‘देवशिल्पी’ की कृपा से सभी शिल्पकारों, अभियंता बंधुओं एवं कर्मठ श्रमिकों के जीवन में उन्नति व समृद्धि का वास हो, आपके कर्म और कौशल से ‘नया भारत’ निरंतर प्रगति एवं वैभव के नवीन शिखरों को प्राप्त करे, यही प्रार्थना है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “सृजन, शिल्प और कौशल के आराध्य भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वकर्मा भगवान की कृपा एवं प्रेरणा से श्रम, कौशल और नवाचार की भावना निरंतर सशक्त हो तथा हमारे शिल्पकारों, कारीगरों और श्रमशील बंधुओं के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति का संचार हो, यही प्रार्थना है।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “निर्माण, सृजन और शिल्प-कौशल के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए, कार्यों में सफलता मिले और प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त हों।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “निर्माण, सृजन और तकनीकी कौशल के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आप सभी के जीवन में सृजनशीलता, उत्कृष्टता और उन्नति का संचार हो, यही भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल के अधिष्ठाता देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है कि हमारे प्रदेश को निरंतर उन्नति, समृद्धि और नव-सृजन की राह पर अग्रसर रखें।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “निर्माण, सृजन और कौशल के आराध्य देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर अपने श्रम, कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी शिल्पकारों, कारीगरों और कामगारों का हृदय से अभिनंदन करती हूं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आए तथा हमारे श्रमिक और शिल्पकार निरंतर प्रगति करें, यही मंगलकामना है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “देव शिल्पी, वास्तुकला एवं निर्माण के अधिष्ठाता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर सभी देश-प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि आए, जीवन में सफलता और खुशहाली बनी रहे तथा हमारे श्रम और कौशल को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर समस्त शिल्पी समाज एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वकर्मा जी की कृपा से हर हुनर को पहचान, हर हाथ को सम्मान और हर सृजन को नई ऊंचाई मिले, मेरी यही मंगलकामना है।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link