भवानीपुर से चुनाव हारेंगी ममता बनर्जी, बंगाल में भाजपा की सरकार पक्की: आरपी सिंह

कोलकाता, 26 अप्रैल । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार जाएंगी और बंगाल में भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है।

आरपी सिंह रविवार को भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में शामिल हुए। सभा में भारी भीड़ देखने को मिली।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि भवानीपुर में आज की रैली ने यह साबित कर दिया है कि ममता दीदी इस बार हारेंगी। ममता दीदी भवानीपुर से चुनाव नहीं जीत रही हैं। सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर से बहुत अच्छे अंतर से जीत रहे हैं। लोग उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा ममता बनर्जी पर दिए बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ममता बनर्जी को कवर फायर दे रहे हैं। अंत में दोनों एक ही हैं। बंगाल की जनता राहुल गांधी और ममता बनर्जी को वोट न देकर भाजपा को वोट दे।

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। यहां का गुंडाराज और जंगलराज खत्म होने वाला है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि मैं भी पश्चिम बंगाल गया था। वहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और लोगों में भारी गुस्सा है। यह बात पहले चरण के मतदान प्रतिशत से साफ झलकती है और निश्चित रूप से भाजपा ही सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू यादव का जंगलराज देखा था। ममता के गुंडाराज ने लालू के जंगलराज को भी पीछे छोड़ दिया है, लेकिन इस बार बंगाल में जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार बनेगी।

बंगाल का रण जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। दिल्ली से भाजपा सांसदों और विधायकों को दूसरे चरण के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए भेजा गया है। विधायकों, सांसदों के अलावा भाजपा के प्रवक्ताओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।

23 अप्रैल को बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत वोटिंग हुई। अब दूसरे चरण के लिए बची हुई 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

jan news
Author: jan news

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link