भारत से लगाव नहीं तो मुस्लिम देश जाओ, ओवैसी के बयान पर मनीषा कायंदे का पलटवार

मुंबई, 8 मई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ‘वंदे मातरम्’ को लेकर की गई टिप्पणी की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी को भारत से लगाव नहीं है तो उन्हें किसी मुस्लिम देश चले जाना चाहिए।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी कुछ भी कहें, उन्हें पता होना चाहिए कि आजाद भारत में जब भी ‘भारत माता’ कहा जाता है, सबको सिर झुकाना पड़ता है। यह किसी देवी की नहीं, बल्कि भारत माता की स्तुति है। हम सभी भारत माता की भूमि पर जन्मे हैं। भारत माता हमारी मां है। अगर ओवैसी को हिंदुस्तान से लगाव नहीं है और इस जमीन से मोह नहीं है, तो वे किसी मुस्लिम देश में चले जाएं।

 

तमिलनाडु के सियासी पिच पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। डीएमके द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस जिस किसी के साथ भी गठबंधन करती है, उसका पालन नहीं करती है। चुनाव से पहले हाथ मिलाती है और चुनाव के बाद धोखा दे देती है। तमिलनाडु में जिस तरह की स्थिति है, उसे देखते हुए केंद्र सरकार और राज्यपाल कोई न कोई समाधान जरूर निकालेंगे।

 

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर शिवसेना नेता ने कहा कि शिवसेना सरकार किसी के दबाव में काम नहीं करती। सोमनाथ मंदिर को लेकर पीएम मोदी के लेख पर शिवसेना नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म में गहरी आस्था रखने वाले एक सच्चे पुजारी हैं। सोमनाथ मंदिर से उनका पुराना लगाव है। सोमनाथ उनके लिए केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सनातन धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र है।

 

महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड के परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं (एसएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उनके भविष्य की शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभका मनाएं।

 

jan news
Author: jan news

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link