मध्य प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चंचल शेखर बने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक

भोपाल, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, चंचल शेखर और अंशुमन यादव का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार पर पदस्थ थे, उन्हें अब संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश बनाया गया है। इसके लिए उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपी गई हैं।

वहीं, 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव, जो संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश के पद पर थे, उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस ली गई हैं। राज्य शासन ने यह पदस्थापना अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक की है।

इसके अलावा आदेश में दो अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 1993 बैच के आईपीएस अनिल कुमार (विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल) को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी तरह 1997 बैच के आईपीएस डी. श्रीनिवास वर्मा, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार पर हैं, उन्हें उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link