मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक कंफर्म, एक्ट्रेस ने लिखा- आपसी सहमति से अलग होने का फैसला

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और कयास जारी थे। इसी बीच, अभिनेत्री ने गुरुवार को इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट जारी करके तलाक को कंफर्म कर दिया।

 

इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने आधिकारिक तौर पर पति से अलग होने की पुष्टि की। अभिनेत्री ने अपने नोट में इस बात को स्पष्ट किया कि वे और सूरज पिछले काफी समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी को लेकर हो रही चर्चाओं से काफी असहज महसूस कर रहे थे।

 

उन्होंने लिखा, “हम अपने निजी जीवन में मीडिया के कुछ लोगों द्वारा की जा रही बेवजह दखलअंदाजी और ज्यादा ध्यान दिए जाने से दुखी हैं। साथ ही, सभी को बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला लिया है और इस समय को शांति और समझदारी के साथ निजी तौर पर संभालना चाहते हैं।”

 

अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी बातें फैलाई जा रही थीं। उन्होंने लिखा, “काफी समय से सोशल मीडिया पर हमारे निजी जीवन की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखाती। काफी सोच-विचार के बाद और अपनी बदलती प्राथमिकताओं को समझते हुए हमने आपसी सहमति से अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।”

 

मौनी रॉय ने यह भी लिखा, “इस समय को हम दोनों ही शांतिपूर्वक और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं।”

 

अभिनेत्री ने जोर देते हुए लिखा कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी वे और सूरज उनके बीच दोस्ती को कायम रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने लिखा, “इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और हमें लगातार प्यार व समर्थन देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।”

jan news
Author: jan news

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link