रामचंद्र राव का कांग्रेस से सवाल, नीट पर किया इतना हंगामा तो झारखंड मुद्दे पर चुप क्यों

हैदराबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने मंगलवार को कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नीट जैसे मुद्दों पर हंगामा करती है, वहीं झारखंड जैसे राज्यों में छात्रों के आंदोलन पर चुप्पी साध लेती है।

रामचंद्र राव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “झारखंड में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ, इंडिया अलायंस नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर खूब बात करता है, लेकिन झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस पर विपक्ष क्यों खुलकर छात्रों की समर्थन में बात क्यों नहीं कर रहा है।”

भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी पार्टी छात्रों की मांग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों की मांग का समर्थन करती है। हेमंत सोरेन सरकार को जांच को सीबीआई को सौंप देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष जांच जरूरी है।

वहीं, संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध को लेकर रामचंद्र राव ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का किसी न किसी बहाने संसद में न आना और दूसरे बहाने से कार्यवाही न होने देना, संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ धोखा करने जैसा है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संसद का मकसद बहस और चर्चा करना है, लेकिन विपक्ष उससे बच रहा है। उन्होंने कहा, “संसद बहस और चर्चा के लिए होती है, हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेता लोगों और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रहे हैं।”

उन्होंने नीट मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा, “वे चाहते थे कि नीट परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा हो और सरकार उस चर्चा के लिए तैयार है पर विपक्ष चर्चा नहीं चाहता। सरकार विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार है पर विपक्ष संसद को चलने ही नहीं दे रहा है।”

रामचंद्र राव ने राहुल गांधी के रवैये को “नेगेटिव” बताया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उनका अपरोच बहुत नेगेटिव है। वह चाहते ही नहीं कि सदन चले।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link