लाल किले पर एक यादगार स्वतंत्रता दिवस! पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इसके बाद पीएम मोदी बच्चों से मिले। उनकी ओर से कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट की गईं, जिसमें संबोधन के दौरान और बच्चों से मिलने की तस्वीरें साझा की गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तस्वीरों को शेयर करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “लाल किले पर एक यादगार स्वतंत्रता दिवस! यह दिन हमें उन लोगों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। साथ ही, यह ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करने का भी दिन है। तिरंगा हमें हमेशा हर चुनौती से ऊपर उठने, एकता के बंधन को मजबूत करने और खुद को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के लिए प्रेरित करता रहे।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक वृद्धि, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के विकास की गति को बनाए रखने की जरूरत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “आज हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। 80 साल बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया गया। हम 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में काम करेंगे। यह 140 करोड़ से ज्यादा देशवासियों की सामूहिक आवाज है।”

उन्होंने कहा,” इंटरनेट यूजर्स और कंज्यूमर्स की संख्या में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 फीसदी बढ़े हैं। हमने हर साल सीधे पानी की सप्लाई और गैस कनेक्शन दिए हैं। हमने पिछले दशक में ये उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पता चलता है कि हम अपने देश को ‘विकसित भारत’ बनाने की राह पर हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “2014 से पहले मतलब आज से 12 साल पहले हमारे देश में सिर्फ 70 शहरों में पाइप से गैस डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था थी। 12 साल में इन 70 शहरों को हमने 700 शहरों तक पहुंचा दिया है। 2014 के पहले मुश्किल से 20-22 लाख घरों में पाइप से गैस पहुंचती थी। आज पौने दो करोड़ घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का काम हो रहा है।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link