वंदे मातरम विवाद पर भड़के दिलीप घोष, बोले-कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर चल रहे विवाद पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हरकत ने उसका असली चेहरा उजागर कर दिया है।

मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कांग्रेस ने बार-बार राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान किया है, जिनमें वंदे मातरम, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और यहां तक कि न्यायपालिका भी शामिल है।”

उन्होंने कहा, “15 अगस्त को उन्होंने जिस तरीके से वंदे मातरम का अपमान किया उसके लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्हें इसे गाना ही था, तो उन्हें सम्मान के साथ गाना चाहिए था। सिर्फ दिखावा क्यों? कांग्रेस पार्टी के कामों ने उसका असली चेहरा उजागर कर दिया है।”

दिलीप घोष ने कहा, “बंगाल में वंदे मातरम को लोगों में काफी उत्साह है। यह तिरंगा यात्रा 7 दिनों से चल रही थी और इस भव्य उत्सव में लाखों लोग शामिल हुए। देश का स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए हर इलाके में झंडे फहराए गए। पूरे देश में तिरंगा यात्रा की धूम देखने को मिली। लेकिन ऐसे समय में भी कांग्रेस राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने में लगा है।”

सीजेपी नेता आशुतोष रांका के बांकुरा दौरे पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कुछ लोग पब्लिसिटी पाने के लिए कोई मुद्दा चाहते थे, और अब जब उन्हें यह मिल गया है, तो वे इसे लेकर कुछ न कुछ करते रहते हैं। यह लोकतंत्र है, और वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे किसी को परेशानी हो या कानून-व्यवस्था बिगड़े।”

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “ये 100 दिन यादगार रहे हैं। बंगाल में नई भाजपा सरकार के तहत, मुख्यमंत्री बहुत सक्रिय रहे हैं और उन्होंने विकास में बाधा डालने वाली सभी रुकावटों को दूर किया है। केंद्र सरकार की जिन योजनाओं से लोग इतने समय से वंचित थे उन्हें लागू किया गया। कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं जो पहले ही लिए जाने चाहिए थे। बंगाल के लोग खुश हैं। धीरे-धीरे सबको लाभ मिलेगा।”

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link