विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ’18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू’

 नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव हमारे बीच मौजूद हैं। हमारी सरकार दिल्ली में आए सवा साल हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का मार्गदर्शन दिल्ली को क्लीन एंड ग्रीन बनाने में हमें मिल रहा है। मैं उनका बहुत धन्यवाद करती हूं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नमो ऑक्सीजन पार्क में लाखों ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो दिल्ली के वातावरण के अनुकूल हैं। सीएम की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में हमें 100 ऑक्सीजन वन बनाने हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और पर्यावरण संरक्षण के लिए देशवासियों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने की उनकी अपील के बाद, बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू हुआ है। आज बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं। यह धीरे-धीरे जनांदोलन बन चुका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर देश के कोने-कोने में पौधरोपण शुरू किया है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं और आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, इस उपलब्धि को चिह्नित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे देश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां भाजपा के दिल्ली गेट मंडल में भी इस अभियान के तहत अभी एक पौधा लगाया गया है। दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत लंबे समय से अपील कर रहे हैं कि हमें पौधे लगाने चाहिए और अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम लोग सुरक्षित रहेंगे। पर्यावरण में पौधे लगाने के साथ ही कैसे हम जल को बचा सकते हैं, कैसे मिट्टी को बचाकर ज्यादा उर्वर बना सकते हैं, अपनी नदियों को हम बचा सकते हैं। मालवीय नगर हादसे की स्मृति में 21 पौधे लगाए जाएंगे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link