स्किन से लेकर डाइजेशन तक, हर समस्या का हल है बेल

नई दिल्ली, 5 मई । बेल (बिल्व) एक ऐसा फल है जो पुराने समय से ही घरेलू इलाज का हिस्सा रहा है। दादी-नानी के नुस्खों में इसका नाम अक्सर सुनने को मिलता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग पाचन, त्वचा और बदलती लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में बेल एक आसान और प्राकृतिक समाधान है।

 

अगर आपको अक्सर अपच, गैस या पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो बेल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। बेल का शरबत खासतौर पर गर्मियों में पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उनके लिए भी यह काफी असरदार माना जाता है।

 

बेल वात और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में ये दोनों दोष बढ़ जाते हैं, तो कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे भारीपन, सुस्ती या सर्दी-जुकाम। बेल इन दोनों को नियंत्रित करके शरीर को हल्का और संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

 

आजकल मधुमेह और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं भी काफी आम हो गई हैं। ऐसे में बेल का सेवन धीरे-धीरे शरीर के शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायक हो सकता है। यह मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बेहतर करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का सही उपयोग होता है और थकान कम महसूस होती है।

 

त्वचा के लिए भी बेल किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको हल्की जलन, सूजन या स्किन पर रैशेज की समस्या रहती है, तो बेल का गूदा या उसका रस लगाने से राहत मिल सकती है। यह त्वचा को ठंडक देता है और अंदर से भी उसे पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ नजर आती है।

 

खांसी-जुकाम जैसी आम समस्याओं में भी बेल मददगार साबित होता है। इसका सेवन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। खासकर बदलते मौसम में बेल का इस्तेमाल शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link