10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, नेवल शिप रिपेयर यार्ड में 50 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी
श्री विजयपुरम, 22 सितंबर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (एनएसआरवाई), श्री विजय पुरम ने ‘टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस प्रोग्राम (आईटी-3 बैच)’ के तहत ट्रेनिंग बैच 2026-27 के लिए आईटीआई पास नागरिकों से अप्रेंटिस के कुल 50 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।
एनएसआरवाई ने जिन ट्रेंड के अनुसार अप्रेंटिस के कुल 50 पदों पर भर्ती की घोषणा की है,
उनमें इलेक्ट्रीशियन के 8, फिटर के 5, इन्फॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस के 5, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 2, मशीनिस्ट के 2, मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन और एसी) के 3, मैकेनिक (डीजल) के 5, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (पीएएसएए) के 2, पाइप फिटर के 3, शिपराइट (लकड़ी) के 6, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) के 5, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 2 और शीट मेटल वर्कर के 2 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया
17 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार जारी अधिसूचना में दर्ज की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम मैट्रिकुलेशन का होना अनिवार्य है,
जिसके बाद कैंडिडेट्स के पास एनसीवीटी या एससीवीटी के तहत संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है। वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना संबंधित पदों के लिए विज्ञापन के जारी होने की तारीख के हिसाब से की जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर
शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, अंतिम मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और शारीरिक मानक के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अप्रेंटिस को ‘अप्रेंटिसशिप नियम, 1992’ या सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।





